भाजपा की नामांकन रैली में विधायक डांगी व पूर्व विधायक भीण्डर का एकसाथ रहा चर्चा का विषय
कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन से नदारद रही पूर्व विधायक प्रीति, मैदान में कुल 88 उम्मीदवार
Bhinder@Vatanjaymedia
वल्लभनगर विधानसभा की राजनीति का केन्द्र बिन्दू माने जाने वाले भीण्डर शहर के निकाय चुनाव में हर रोज अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। जहां भाजपा में होने के बावजुद एक-दूसरे से दूरिया रखने वाले भीण्डर व डांगी आज एक साथ चलकर भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करवाएं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन के समय पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत का नदारद रहना चर्चा का विषय रहा। नामांकन के अंतिम दिन 87 नामांकन पेश हुए, इसके साथ ही अब तक 88 उम्मीदवारों द्वारा कुल 95 नामांकन पेश हो चुके है। वहीं भाजपा व कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद डमी उम्मीदवारों की उम्मीद टूट गई है।
विधायक व पूर्व विधायक के साथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
नामांकन के अंतिम दिन भाजपा नामांकन रैली में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर एक साथ आना और उम्मीदवारों के नामांकन पेश करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। नामांकन रैली में देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, जिला प्रभारी मानसिंह बारहठ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन से नदारद रही पूर्व विधायक
वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों की नामांकन रैली अलग-अलग भागों में पहुंची। लेकिन पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रहा। सभी उम्मीदवारों ने जोश के साथ पहुंच करके नामांकन पेश किया। अध्यक्ष के प्रबल दावेदार राजेश आमेटा ने कहा कि कांग्रेस बोर्ड बनाने के लिए जीताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। हमें विश्वास हैं कि कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।

25 वार्डों में 88 उम्मीदवारों ने 95 नामांकन किये पेश
वार्ड एक में कांग्रेस से किरण खटीक, कृष्णा कुमारी यादव भाजपा से कविता यादव
वार्ड दो में भाजपा के हाफिज अली, पुष्कर लाल, कैलाश चन्द्र कांग्रेस से इलियास खान पठान
वार्ड तीन में भाजपा के मुस्तफा व अली असगर बोहरा, कांग्रेस से अब्दुल कादिर व शोएब बोहरा
वार्ड चार में कांग्रेस से अब्दुल रज्जाक पिनारा, सैयद हुसैन, भाजपा से मुबारिक हुसैन, निर्दलीय अब्दुल कादिर व अहमद रजा
वार्ड 5 में भाजपा से ज्योति सोनी, कांग्रेस से किरण सेन
वार्ड 6 में कांग्रेस से पदम कुमार भाजपा से गणेश लाल व जितेन्द्र कुमार
वार्ड 7 में कांग्रेस से सुन्दर लाल लिखमावत, भाजपा से विनोद कुमार कंठालिया व नीलेश कुमार कंटालिया
वार्ड 8 में भाजपा से लक्ष्मी कुमारी व हुड़ी बाई, कांग्रेस से ललिता भोई, निर्दलीय निर्मला भोई व हुड़ी भोई
वार्ड 9 में भाजपा लक्ष्मी कुमारी मीणा, प्रतापी बाई, कांग्रेस से नारू देवी
वार्ड 10 में कांग्रेस से वरदी चन्द, भाजपा से लक्ष्मण लाल मीणा
वार्ड 11 में भाजपा में कन्हैया लाल वेणावत व अंकित चौबीसा, कांग्रेस से गोपाल चौबीसा
वार्ड 12 में कांग्रेस से तरन्नुम बानो से संगीता कुमारी, भाजपा से सनक शेख, निर्दलीय से तरन्नुम बानो
वार्ड 13 में भाजपा से निखिल जैन, चिराग धर्मावत, सुरेश कुमार जैन, कांग्रेस से दिलीप कुमार, निर्दलीय प्रकाश चन्द्र
वार्ड 14 में भाजपा से पुष्कर राज साहू, कालू गिरी गोस्वामी कांग्रेस से नरेंद्र दास वैष्णव, निर्दलीय कालू गिरी गोस्वामी, शिव लाल भोई
वार्ड 15 में भाजपा से जितेन्द्र साहु, बाबू लाल टेलर, महेन्द्र लक्षकार, कांग्रेस से दीपक तेली
वार्ड 16 में भाजपा से अंजना जैन , कांग्रेस से लता चौबीसा
वार्ड 17 में कांग्रेस से मोनिका चौबीसा, भाजपा से मीना सामरिया
वार्ड 18 में भाजपा से चमन लाल सोनी, नारायण सिंह, कांग्रेस से राजेश आमेटा
वार्ड 19 में कांग्रेस से मीना कुमारी चौबीसा, भाजपा से इन्दुबाला चौबीसा
वार्ड 20 में भाजपा से नाना लाल, विजय चन्द, मगनीराम रेगर, कांग्रेस से मनोज रेगर
वार्ड 21 में भाजपा से प्रेमसिंह चौहान, कांग्रेस से यशवंत सोमानी व हरिसिंह चावड़ा, निर्दलीय हरी सिंह
वार्ड 22 में भाजपा से विनोद कुमार रेगर, मगनीराम रेगर, कांग्रेस से सत्यनारायण रेगर, केशुलाल, निर्दलीय प्रकाश चन्द्र रेगर
वार्ड 23 में कांग्रेस से ईश्वर कुमार अहीर, भाजपा से नन्द लाल अहीर, निर्दलीय पुष्कर लाल अहीर
वार्ड 24 में कांग्रेस से रहमत बानू, रानी गौरी, जायदा, भाजपा से मंजू प्रजापत, सविता भोई, निर्दलीय रानी गौरी
वार्ड 25 में भाजपा से राजेश कुमार, जगदीश, गोवर्धन लाल भ़ोई, नारायणलाल कीर, कांग्रेस से तेजसिंह सामोता, निर्दलीय गोवर्धन लाल भोई, मंजू भोई

कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार
वार्ड एक से किरण खटीक, दो से इलियास खान, तीन से शोयब बोहरा, चार से सैयद हुसैन, 5 से किरण सेन, 6 से पदमकुमार जैन, 7 से सुंदर लाल लिखमावत, 8 से ललिता भोई, 9 से नारुदेवी, 10 से वरदीचंद मीणा, 11 से गोपाल चौबीसा, 12 से संगीता गांगावत, 13 से दिलीप भोई, 14 से नरेंद्रदास वैष्णव, 15 से दीपक तेली, 16 से लता चौबीसा, 17 से मोनिका चौबीसा, 18 से राजेश आमेटा, 19 से मीना कुमारी चौबीसा, 20 से मनोज रेगर, 21 से यशवंत सोमानी, 22 से केशुलाल रेगर, 23 से ईश्वर लाल अहीर, 24 से रहमत बानू, 25 से तेज सिंह सामोता

भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार
वार्ड एक से कविता यादव, 2 से पुष्कर ओड़, 3 से अली असगर बोहरा, 4 से मुबारिक हुसैन, 5 से ज्योति सोनी, 6 से गणेश नागदा, 7 से नीलेश कंटालिया, 8 से हुड़ी बाई रावत, 9 से प्रतापी बाई मीणा, 10 से लक्ष्मण मीणा, 11 से कन्हैया लाल चौबीसा, 12 से सनम शेख, 13 से सुरेश कंटालिया, 14 से पुष्कर साहु, 15 से जितेन्द्र साहु, 16 से अंजना जैन, 17 से मीना सामरिया, 18 से चमन सोनी, 19 से इन्दुबाला चौबीसा, 20 से मगनीराम रेगर, 21 से प्रेमसिंह चौहान, 22 से विनोद मोर्य, 23 से नंदलाल अहीर, 24 से सविता भोई, 25 से जगदीश कीर



Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.