vatanjay media

भीण्डर नगर पालिका में पट्टा मांगना हुआ दूभर, फरियादी काट रहे हैं पुलिस थाने के चक्कर

पट्टा मांगने पहुंचे व्यक्ति पर ईओ ने दर्ज कराया मामला, अब फरियादी ने भी रिश्वत मांगने, अभद्रता के आरोप की दी रिपोर्ट Bhinder@Vatanjaymedia भीण्डर नगर पालिका में प्रशासक काल लागू होने के बाद आमजन को राहत मिलने के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पट्टा जैसे महत्वपूर्ण कार्य को लेकर अब हालात ऐसे बन गए हैं कि कार्यालय में समाधान होने के बजाय मामले पुलिस थाने तक पहुंच

केदारेश्वर की कलश स्थापना में उमड़ा आस्था का महासैलाब

7 से 14 मई तक हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, शर्मा परिवार ने की 6 बीद्या जमीन दान Bhinder@Vatanjaymedia भीण्डर उपखण्ड का केदारिया गांव गुरुवार को भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। प्रसिद्ध श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा और कलश स्थापना में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आस्था का महासंगम बना दिया। गांव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हर-हर

घटिया सड़कें बनाने वाले ठेकेदारों पर दर्ज करवाओ एफआईआर - उदयपुर कलेक्टर

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने किया भीण्डर क्षेत्र का दौरा, विभिन्न जगहों का किया निरीक्षण Bhinder@Vatanjaymedia उदयपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को भीण्डर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, बालिका जनजाति छात्रावास, जलदाय विभाग के फिल्टर प्लांट सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित कार्यों और जनसमस्याओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शेषनाथ सिंहासन पर विराज ठाकुरजी निकले नगर भ्रमण पर, पुष्पवर्षा में डूबा भीण्डर

Bhinder@Vatanjaymedia गुरुवार की शाम जैसे ही आराध्यदेव ठाकुरजी नृसिंह भगवान शेषनाथ सिंहासन पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले, पूरा भीण्डर भक्ति और उल्लास के रंग में रंग गया। गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक एक ही स्वर गूंज रहा था नृसिंह भगवान की जय। सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग हों या छतों पर उमड़ी महिलाएं और बच्चे, हर किसी की नजर ठाकुरजी की एक झलक पाने को आतुर दिखी।

बजट - तालाबों के लिए 4 करोड़, रोड के लिए 16 करोड़ की घोषणा

मेनार वेटलैंड के लिए एकीकृत प्रबंधन प्लान की घोषणा Bhinder@VatanjayMedia प्रदेश सरकार का तीसरा बजट उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पेश किया। जिसमें वल्लभनगर विधानसभा को भी सौगातें मिली। जिसमें भीण्डर के दोनों तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ की घोषणा हुई तो स्टेट हाइवे कीर की चौकी से सलूंबर के मरम्मत के लिए 8 करोड़, नेशनल हाइवे 48 डबोक से टांक के लिए रोड निर्माण के लिए 8 करोड़

आराजी नंबर 62 - पालिका अपना हक भूलकर भूमाफियाओं को बांटे करोड़ों की जमीन के पट्टे

आराजी नंबर 62 का मामला, लोगों की नजर से बचाने के लिए अलवर संस्करण में प्रकाशित करवाई उजरदारी सूचना Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर नगर पालिका जिस जमीन पर अपना हक जता करके वर्षों से न्यायालय के चक्कर काट रही थी, उस जमीन को वर्तमान नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी, कर्मचारी, पालिका अध्यक्ष ने आपसी राय करके चंद रूपये जमा करके भूमाफियाओं को पट्टे बांट दिये। जबकि उक्त जमीन मास्टर प्लान में उद्यान, खुले

भीण्डर से नाकोड़ा जी के लिए 111 पदयात्री हुए रवाना

नाकोड़ा भक्त मण्डल के तत्वावधान में 16वीं पदयात्रा का शुभारंभ Bhinder@VatanjayMedia आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ भीण्डर से नाकोड़ा जी तीर्थ के लिए 111 पदयात्रियों का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। नाकोड़ा भक्त मण्डल के तत्वावधान में आयोजित यह 16वीं पदयात्रा धार्मिक उल्लास और जयकारों के बीच साठड़ियां बाजार स्थित मंदिर से शोभायात्रा के रूप में प्रारंभ हुई। पदयात्री जय नाकोड़ा भैरव, भैरव बाबा की जय के जयघोष करते

मां ने पानीपुरी बेचकर बेटे को बनाया अग्निवीर सैनिक

अग्निवीर सैनिक बनकर भीण्डर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत Bhinder@VatanjayMedia 8 वर्ष पहले बीमारी से पिता की मौत, मां ने पानीपुरी के थैले से किया घर का गुजारा और दो बार भर्ती में फेल होने के बाद भी हौंसला नहीं हारकर आखिर बेटे ने अपनी मां का सपना सच कर दिखाया। भीण्डर निवासी भगवती लाल तेली भारतीय सेना के अग्निवीर सैनिक बनकर जब भीण्डर लौटे तो सभी के चेहरे पर

पार्षद संग नागरिकों ने लगाई गुहार तो एसडीएम ने हाथों-हाथ दिये निर्देश

भीण्डर के सूरजपोल सेे गिरिवरपोल तक खस्ताहाल रोड का मामला Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के सूरजपोल से गिरिवरपोल तक खस्ताहाल हो रहे रोड व उड़ती धूल से परेशान आमजन के लिए वार्ड पार्षद जितेन्द्र साहु के नेतृत्व में नागरिकों ने भीण्डर उपखण्ड अधिकारी से मुलाकात की। समस्या को सुनकर उपखण्ड अधिकारी रमेश बहेड़िया ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या से निजात दिलाने के लिए आश्वस्त किया। नगर पालिका

द्रोणाचार्य कॉलेज में आयोजित एनसीसी कैंप में कैडेट्स ने सीखा शस्त्र संचालन व अनुशासन

Bhinder@Vatanjaymedia भीण्डर स्थित द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ये शिविर 2 राज आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी नवानिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिवसीय शिविर के दौरान कैडेट्स को बेसिक ड्रिल, एनसीसी की संरचना व कार्यप्रणाली, राइफल को खोलने व बंद करने की