भाजपा भीण्डर मण्डल अध्यक्ष पद पर तिलक व्यास मनोनीत
Bhinder@VatanjayMedia
भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए उदयपुर देहात में 19 मण्डलों के नये अध्यक्ष मनोनीत किये। जिसमें वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के 4 मण्डल अध्यक्षों को मनोनीत किया गया।

इसमें भीण्डर मण्डल अध्यक्ष पद पर पहली बार नारी शक्ति पर भरोसा करते हुए तिलक व्यास को मनोनीत किया। हालांकि तिलक व्यास दो वर्ष पहले भीण्डर मण्डल की महामंत्री पद पर मनोनीत हो रखी हैं और संगठन में कार्य कर रही है।
पिछले दो वर्ष में भाजपा संगठन के लिए किये कार्य को देखते हुए ही अब महामंत्री से मण्डल अध्यक्ष पद पर पदोन्नति हुई है। भीण्डर के अलावा वल्लभनगर मण्डल अध्यक्ष पद पर बाबूलाल डांगी, केरेश्वर मण्डल अध्यक्ष पद पर भंवरलाल जाट, कुराबड़ मण्डल अध्यक्ष पद पर भरत कुमार मीणा को मनोनीत किया गया। हालांकि अभी तक भीण्डर ग्रामीण व मेनार मण्डल अध्यक्ष पद पर अभी तक नये अध्यक्ष मनोनीत नहीं किये गये है।

तिलक अध्यक्ष तो हीरालाल को प्रतिनिधि की जिम्मेदारी
भाजपा उदयपुर देहात द्वारा जारी की गई 19 मण्डल अध्यक्ष व प्रतिनिधि की सूची में भीण्डर मण्डल अध्यक्ष पद पर तिलक व्यास को मनोनीत किया गया, वहीं मण्डल प्रतिनिधि पद पर हीरालाल पण्डिया को मनोनीत किया गया। तिलक व्यास इससे पहले मण्डल महामंत्री पद पर कार्य कर चूकी है। वहीं हीरालाल पण्डिया मण्डल अध्यक्ष के अलावा संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चूके है।
ADVT



Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.