vatanjay media

करोड़ों की सड़क केवल तीन माह में हुई खस्ताहाल, ग्रामीण परेशान

भीण्डर के करणी माता मन्दिर से लालपुरा वाया जेतपुरा सड़क का बुरा हाल Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के करणी माता मन्दिर से लालपुरा वाया जेतपुरा तक बनाई करोड़ों की सड़क केवल तीन माह में पानी में बह गई। सड़क में सैकड़ों जगह बड़े-बड़े गड्डे हो चूके हैं तो वहीं पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसको लेकर जेतपुरा के ग्रामीणों ने भीण्डर

मुआवजा राशि के लिए किसानों से मांगा जा रहा हैं कमीशन - भीण्डर

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की रखी मांग Bhinder@VatanjayMedia वल्लभनगर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर नाथद्वारा से भटेवर तक बनने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग में अवाप्त भूमि के बदले मिलने वाले मुआवजे को लेकर पत्र लिखा। जिसमें भीण्डर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा पिछले दो माह से लगातार मुआवजा देने के नाम पर

विद्या निकेतन स्कूल में विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन

Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन परिसर कानोड़ रोड पर विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन डॉ. मानाराम चौधरी, जिला समिति सदस्य भगवती लाल पण्डिया, शिक्षाविद् प्रकाश वया, इंद्रलाल फान्दोत, हीरालाल पण्डिया, ओमप्रकाश शर्मा ने रिबन खोलकर तथा दीप प्रज्वलित करके किया। मेले में किशोर वर्ग, बाल वर्ग तथा शिशु वर्ग बच्चों ने मॉडल बना करके प्रदर्शित किये। जिसमें जैव विज्ञान,

बेजरड़ा महादेव से भीण्डर ने कार्यकर्ताओं में झोंकी सदस्यता अभियान की ताकत..

प्रत्येक कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा बनाने हैं सदस्य – भीण्डर बेजरड़ा में भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित Bhinder@VatanjayMedia वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर की अध्यक्षता में बुधवार को बेजरड़ा महादेव मन्दिर में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने का

मदन चौबीसा लगातार तीसरी बार बने शिक्षक संघ अध्यक्ष

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा भीण्डर के चुनाव संपन्न Bhinder@VatanjayMedia राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा भीण्डर के अध्यक्ष पद पर मदन चौबीसा लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। भीण्डर उपशाखा के वार्षिक चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक महिपालसिंह राठौड़ के सानिध्य में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चांदपोल में संपन्न हुए। चुनाव से पूर्व वार्षिक बैठक आयोजित की गई, जिसके मुख्य अतिथि संभाग संयुक्त मंत्री रमेशचन्द्र पुरोहित थे। विशिष्ट

मेजबान भैरव स्कूल भीण्डर रही विजेता, जुनियर में बग्गड़ ने मारी बाजी

भीण्डर में 68 वीं ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित 68 वीं ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भीण्डर सीबीईओ रमेश खटीक थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य पंकज चौबीसा ने की। विशिष्ट अतिथि शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेश संरक्षक हीरालाल सुथार, जिला शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, कैलाश चंद्र चौबीसा, सुरेश

मटकी फोड़ने के लिए युवाओं को करनी पड़ी मशक्कत, देखने के लिए उमड़ी भीड़

भीण्डर के सूरजपोल चौराहे पर हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन, सैकड़ों लोग रहे उपस्थित Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरजपोल चौराहे पर सनातन धर्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा नृसिंह भगवान मन्दिर सहित विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुरजपोल चौराहे पर शाम 7 बजे से आयोजित

भीण्डर का बाजार नहीं हुआ बंद, बाइक रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में था बंद का आव्हान Bhinder@VatanjayMedia अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के आव्हान का भीण्डर के बाजार में कोई असर नहीं देखा गया। वहीं डॉ.अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी भीण्डर के तत्वावधान में सूरजपोल पर एकत्रित होकर बाइक रैली के रूप में भीण्डर उपखण्ड कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के

भीण्डर रहा बंद, रैली निकाल करके जताया आक्रोश

पुलिस थाने के बाहर हुई गहमागहमी, फिर उपखण्ड कार्यालय जाकर दिया ज्ञापन Bhinder@VatanjayMedia बांग्लादेश में हिन्दूओं की निर्मम हत्याओं के विरोध में सर्व हिन्दू समाज के आव्हान पर बुधवार को दोपहर 2 बजे तक संपूर्ण भीण्डर स्वैच्छिक बंद रहा। वहीं सभी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सूरजपोल पर एकत्रित होकर नगर में आक्रोश रैली निकाल करके विरोध जताया और उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भीण्डर पुलिस थाने के बाहर

भीण्डर में निकली कांवड़ यात्रा और महाकाल सवारी

जगह-जगह हुआ स्वागत, भीण्डेश्वर महादेव में किया अभिषेक Bhinder@VatanjayMedia भीण्डेश्वर कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में रविवार को कांवड़ यात्रा और महाकाल सवारी निकाली गई। नगर पालिका रोड स्थित व्यासेश्वर महादेव मन्दिर से कांवड़ यात्रा शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों युवा व नागरिक कांवड़ियां लेकर चल रहे थे। वहीं महिलाओं ने भी बढ़चढ़ करके भाग लिया। कांवड़ यात्रा का नगर के विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। आयोजन समिति