तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, महिलाओं ने भी लहराया तिरंगा
Bhinder@VatanjayMedia
भीण्डर नगर में बोहरा समाज के जमाली स्काउट बैंड की देशभक्ति धुन की अगुवाई में सैकड़ों तिरंगों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने सभी का दिल जीत लिया। तिरंगा यात्रा में भीण्डर नगर के सभी समाजजनों ने भाग लेकर सामाजिक सौहार्द का परिचय देकर तिरंगे के नीचे एक होकर भारत माता के जयकारों के साथ भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की एक धुन में बधाईयां दी। वहीं तिरंगा यात्रा का नगर के विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया तो वहीं 101 मीटर के भव्य तिरंगा नगर की गलियों से गुजरा तो पूरा बाजार तिरंगामय हो गया।
बोहरा समाज के जमाली स्काउट के युवाओं ने की अगुवाई
तिरंगा यात्रा संयोजक चमनलाल सोनी ने बताया कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के तहत ही भीण्डर नगर में 24 मई शनिवार शाम 6 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
भीण्डर नगर के समस्त नागरिकों के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सबसे पहले सूरजपोल चौराहे पर एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा शुरू हुई। जिसमें बोहरा समाज के युवाओं के जमाली स्काउट का बैंड मधुर देशभक्ति धुन के साथ अगुवाई कर रहा था।
इसके पीछे महिलाएं हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रही थी, इसके बाद तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण 101 मीटर का तिरंगा लिए सैकड़ों नागरिक जयकारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा सूरजपोल से रवाना होकर सदर बाजार, रावलीपोल, सर्राफा बाजार, मोचीवाड़ा, बाहर का शहर, रामपोल बस स्टेण्ड, हॉस्पिटल रोड होते हुए पुनः सूरजपोल पर पहुंची।
यहां पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर, सेना के पराक्रम पर प्रबुद्धजन ने संबोधित किया। तिरंगा यात्रा में महिलाएं, पुरूष, युवा एवं बच्चों ने बढ़चढ़ करके भाग लिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.