Site icon Vatanjay Media

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान – भीण्डर की ऐतिहासिक गणगौर बावड़ी हुई साफ

Bhinder@Vatanjaymedia

राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत भीण्डर भाजपा के तत्वावधान में भीण्डर की ऐतिहासिक गणगौर बावड़ी की साफ-सफाई कर गंगा आरती की।

बावड़ी की सफाई में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ-साथ आमजनों ने श्रमदान किया, वहीं नगर पालिका की नरेगा कर्मचारियों ने भी बावड़ी सफाई में सहयोग किया।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के संयोजक मगनीराम रेगर ने बताया कि सुबह 8 बजे से बावड़ी में श्रमदान शुरू कर दिया गया। जिसमें सर्वप्रथम बावड़ी में फैला हुआ कचरा साफ किया।

इसके बाद बावड़ी में भरे हुए पानी एवं आसपास फैले हुए कचरे व कीचड़ का साफ किया। इसके बाद पंडित गजेंद्र चौबीसा और पुरुषोत्तम लखावत द्वारा विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारण के द्वारा पूजा अर्चना एवं महाआरती की गई। इस दौरान पीपल पूजा भी की गई।

इस अवसर पर अभियान के सहसंयोजक लक्ष्मण गिरी गोस्वामी, नरेश धर्मावत, बंशीलाल खटीक, भीण्डर मण्डल प्रतिनिधि हीरालाल पण्डिया, भीण्डर मण्डल अध्यक्ष तिलक व्यास, महामंत्री विनोद मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष चमन सोनी, प्रकाश वया,

प्रहलाद सामरिया, किशन चंदेल, महेश मालवीय, कमल चौबीसा, जितेंद्र सिंह राठौड़, लाल सिंह, प्रहलाद चौबीसा, प्रकाश भोजावत, ललित कड़वावत, रामेश्वर विजावत, सत्यनारायण मंदावत, सत्यनारायण चौबीसा, दशरथ सामरिया, भगवती लाल कड़वावत, जानकी लाल व्यास, सुशील जैन आदि उपस्थित थे।

ADVT

Exit mobile version