udaipur

घटिया सड़कें बनाने वाले ठेकेदारों पर दर्ज करवाओ एफआईआर - उदयपुर कलेक्टर

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने किया भीण्डर क्षेत्र का दौरा, विभिन्न जगहों का किया निरीक्षण Bhinder@Vatanjaymedia उदयपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को भीण्डर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, बालिका जनजाति छात्रावास, जलदाय विभाग के फिल्टर प्लांट सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित कार्यों और जनसमस्याओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शेषनाथ सिंहासन पर विराज ठाकुरजी निकले नगर भ्रमण पर, पुष्पवर्षा में डूबा भीण्डर

Bhinder@Vatanjaymedia गुरुवार की शाम जैसे ही आराध्यदेव ठाकुरजी नृसिंह भगवान शेषनाथ सिंहासन पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले, पूरा भीण्डर भक्ति और उल्लास के रंग में रंग गया। गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक एक ही स्वर गूंज रहा था नृसिंह भगवान की जय। सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग हों या छतों पर उमड़ी महिलाएं और बच्चे, हर किसी की नजर ठाकुरजी की एक झलक पाने को आतुर दिखी।

आराजी नंबर 62 - पालिका अपना हक भूलकर भूमाफियाओं को बांटे करोड़ों की जमीन के पट्टे

आराजी नंबर 62 का मामला, लोगों की नजर से बचाने के लिए अलवर संस्करण में प्रकाशित करवाई उजरदारी सूचना Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर नगर पालिका जिस जमीन पर अपना हक जता करके वर्षों से न्यायालय के चक्कर काट रही थी, उस जमीन को वर्तमान नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी, कर्मचारी, पालिका अध्यक्ष ने आपसी राय करके चंद रूपये जमा करके भूमाफियाओं को पट्टे बांट दिये। जबकि उक्त जमीन मास्टर प्लान में उद्यान, खुले

माता-पिता खोने के बाद दादी मां के कंधों पर पांचों मासूमों की जिम्मेदारी....

एक रात में 5 मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया, मदद की दरकरार भीण्डर उपखण्ड क्षेत्र के कुंथवास पंचायत के धकड़ावला गांव का मामला Bhinder@VatanjayMedia कभी हंसी-खुशी से गूंजता घर अब सन्नाटे से भर गया है। धकड़ावला गांव में एक ही रात में नियति ने ऐसा क्रूर वार किया कि पांच मासूमों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। मां की ममता और पिता का स्नेह खो

एकल पट्टे वाली कॉलोनियों व सार्वजनिक उपयोग वाली जमीनों की करो जांच - विधायक

भीण्डर नगर पालिका सभागार में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी की जनसुनवाई Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर नगर पालिका सभागार में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने सोमवार को जनसुनवाई करके आमजनों की विभिन्न समस्याओं को सूना और उचित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान भीण्डर नगर पालिका क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या एकल पट्टे वाली कॉलोनियों के निवासियों की समस्या सुनकर नगर पालिका ईओ को निर्देश दिये कि भीण्डर नगर पालिका

हर घर तिरंगा अभियान - बच्चों ने मानव श्रृंखला से उकेरा देश का मानचित्र

सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर जगाई देशभक्ति की अलख Bhinder@VatanjayMedia हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भीण्डर नगर में सोमवार को देशभक्ति से सराबोर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से हुई, जहां सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर मानव श्रृंखला बनाते हुए भारत का संपूर्ण मानचित्र उकेरा। बच्चों द्वारा बनाया गया यह जीवंत नक्शा

फर्जी पट्टे का मामला - निलंबित सरपंच का पति व सहयोगी गिरफ्तार

भीण्डर न्यायालय ने दोनों को भेजा जेल, इसी मामले में सरपंच को सरकार ने किया हैं निलंबित Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर पंचायत समिति की चारगदिया ग्राम पंचायत में फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में भीण्डर पुलिस ने निलंबित सरपंच के पति व एक सहयोगी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उल्लेखनीय हैं कि फर्जी पट्टे के मामले में ही गत दिनों राज्य सरकार ने चारगदिया सरपंच को भी प्रशासक पद से

सड़क के लिए ठेकेदार नियम ताक में रख कर रहें हैं खनन...

पालिका और पंचायत की बिना एनओसी ठेकेदार रोड के लिए कर रहा हैं अवैध खनन – भीण्डर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी को लिखा पत्र Bhinder@VatanjayMedia वल्लभनगर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर ने प्रदेश सरकार की उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी को पत्र लिखकर पीडब्ल्यूडी विभाग की रोड निर्माण करने वाले ठेकेदार की अनियमितता के बारे में लिखकर कार्यवाही की मांग की। भीण्डर ने पत्र में

भीण्डर में तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश, जनजीवन प्रभावित

Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ अचानक मूसलधार बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, टीन शेड की छतें उड़ गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश की शुरुआत दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हुई, जब आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवा के

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - भीण्डर की ऐतिहासिक गणगौर बावड़ी हुई साफ

Bhinder@Vatanjaymedia राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत भीण्डर भाजपा के तत्वावधान में भीण्डर की ऐतिहासिक गणगौर बावड़ी की साफ-सफाई कर गंगा आरती की। बावड़ी की सफाई में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ-साथ आमजनों ने श्रमदान किया, वहीं नगर पालिका की नरेगा कर्मचारियों ने भी बावड़ी सफाई में सहयोग किया। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के संयोजक मगनीराम रेगर ने बताया कि सुबह 8 बजे