भ्रष्ट्राचार के भेंट चढ़ती भीण्डर पालिका के लिए विधायक ने उठाया कदम….

भ्रष्ट्राचार के भेंट चढ़ती भीण्डर पालिका के लिए विधायक ने उठाया कदम....

वल्लभनगर विधायक ने भीण्डर पालिका के अधिकारियों को बताया भ्रष्ट्राचारी, मुख्यमंत्री सेे जांच की मांग

भीण्डर नगर पालिका से जारी हुए पट्टों को लेकर विधायक ने उठाएं सवाल

Bhinder@Vatanjaymedia

वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने भीण्डर नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्ट्राचारी बताते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा। विधायक डांगी ने नगर पालिका द्वारा जारी पट्टों में भारी अनियमितता को लेकर जांच करने की मांग रखी है।

अधिकारी व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल!

जनवरी में नगरपालिका भीण्डर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नियमों का उलंघन करते हुए कई पट्टे अनियमित रूप से जारी किए गए हैं।

इन पट्टों के संबंध में नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों द्वारा लगातार गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिनसे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं, नियम-विरोधी कार्यवाही तथा संभावित भ्रष्टाचार की आशंका है।

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को 15 जनवरी 2026 को अवगत कराया था, परंतु उन्होंने शिकायतों को अनदेखा कर नियमों के विरुद्ध पट्टों को जारी रखा, जो न केवल प्रशासनिक कर्तव्य-उलंघन है, बल्कि संभावित रूप से भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत भी जांच का विषय है।

मुख्यमंत्री से जांच की मांग

विधायक उदयलाल डांगी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नगर पालिका भीण्डर द्वारा माह जनवरी में जारी किए गए पट्टों की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं गहन जांच कर पट्टे निरस्त की करवाई जाए।

जांच के दौरान इन पट्टों पर आधारित किसी भी प्रकार की भवन निर्माण स्वीकृति व अनुमति तत्काल प्रभाव से रोकी जाए, संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत विधिक कार्रवाई की जाएं।

पत्र

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.