bhinder news

पहले दहन होते थे दो-दो रावण, 5 वर्ष से पंरपरा का ही कर दिया दहन

भीण्डर में पिछले 5 वर्ष से बंद हैं रावण दहन की पंरपरा, लोगों को इंतजार Bhinder@VatanjayMedia नवरात्रा पर्व की समाप्ति के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाएं जाने वाला दशहरा पर्व भीण्डर में पिछले 5 वर्ष से फीका पड़ा है। वर्ष 2019 में अंतिम बार दशहरा पर्व मनाया गया था उसके बाद से भीण्डर सहित आसपास क्षेत्र के लोग दशहरा पर्व के तहत रावण

शारदीय नवरात्रा - कालिका माता मेले में उमड़ी भीड़, कल निकलेगा सरवर

गरबों पाण्डालों में छाई हुई हैं रंगत, हवन-पूर्णाहुति कल Bhinder@VatanjayMedia शारदीय नवरात्रि पर्व के तहत भीण्डर एवं आसपास क्षेत्र के शक्तिपीठ व देवालयों में विविध आयोजन हो रहे है। वहीं नगर के प्रमुख स्थानों पर रात्रि को गरबा रास का आयोजन भी धूमधाम से हो रहा है। नगर के प्रसिद्ध बीजासर माता, कालिका माता, वनखण्डेश्वरी माता, अम्बा माता, राठौड़ बावजी गुन्दी वाले जूनी भीण्डर, भदेरिया भेरुजी देवालय, चकतिया बावजी, पिपलीया

करोड़ों की सड़क केवल तीन माह में हुई खस्ताहाल, ग्रामीण परेशान

भीण्डर के करणी माता मन्दिर से लालपुरा वाया जेतपुरा सड़क का बुरा हाल Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के करणी माता मन्दिर से लालपुरा वाया जेतपुरा तक बनाई करोड़ों की सड़क केवल तीन माह में पानी में बह गई। सड़क में सैकड़ों जगह बड़े-बड़े गड्डे हो चूके हैं तो वहीं पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसको लेकर जेतपुरा के ग्रामीणों ने भीण्डर

हींता की सरस डेयरी में गड़बड़झाला, जांच की मांग...

हींता दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति में अनियमितताओं की जांच की मांग मंत्री से लेकर उदयपुर डेयरी तक लगा चुके हैं सदस्य गुहार Bhinder@VatanjayMedia हींता दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति में पिछले 10 वर्षों से चल रही अनियमितताओं को लेकर समिति सदस्य एवं ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। इसके लिए समिति सदस्यों ने सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक, उदयपुर डेयरी प्रबंधक से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक किसी

द्रोणाचार्य कॉलेज भीण्डर की कबड्डी टीम लगातार चौथे वर्ष बनी विजेता

उदयपुर के कला महाविद्यालय के तत्वावधान में सुखाड़िया विवि की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज की छात्र वर्ग की कबड्डी टीम लगातार चौथे वर्ष सुखाड़िया विवि की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता जीतने में कामयाब रही। उदयपुर के कला महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित हुई सुखाड़िया विवि अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आरएनटी कॉलेज कपासन को 59-37 से हराकर खिताब पर कब्जा करने में कामयाब

खबर का असर - विभाग ने संकरी सड़क को करवाया चौड़ी

भीण्डर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही सड़क का मामला Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर में मुख्यमंत्री की वर्ष 2022-23 बजट घोषणा के अनुसार शहरी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर विभाग ने सख्ती दिखाते हुए संकरी सड़कों का चोड़ी बनवा दी। उल्लेखनीय हैं कि भीण्डर के रामपोल बस स्टेण्ड से राणा प्रताप स्कूल तक सीसी रोड बनाई जा रही हैं, इसमें सड़क बनाने वाले ठेकेदार ने

मुआवजा राशि के लिए किसानों से मांगा जा रहा हैं कमीशन - भीण्डर

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की रखी मांग Bhinder@VatanjayMedia वल्लभनगर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर नाथद्वारा से भटेवर तक बनने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग में अवाप्त भूमि के बदले मिलने वाले मुआवजे को लेकर पत्र लिखा। जिसमें भीण्डर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा पिछले दो माह से लगातार मुआवजा देने के नाम पर

भीण्डर बिग बैश लीग में खिलाड़ियों की हुई ऑक्शन, ट्रॉफी का हुआ अनावरण

भीण्डर के भैरव स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगी प्रतियोगिता Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर बिग बैश लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रविवार को 180 खिलाड़ियों की ऑक्शन हुई और ट्रॉफी का अनावरण किया गया। द कनिष्का सिटी भीण्डर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली भीण्डर बिग बैश लीग में कुल 12 टीमों के बीच मैच खेले जायेंगे। ये प्रतियोगिता भीण्डर के भैरव स्कूल ग्राउंड में दीपावली के दूसरे दिन 2 नवंबर से

भीण्डर पुलिस ने पकड़ा 246 किलो अफीम डोडा चुरा

Bhinder@VatanjayMedia मादक पदार्थ की रोकथाम व धरपकड़ अभियान के तहत भीण्डर पुलिस ने रविवार को 246 किलो अफीम डोडा चुरा पकड़ा। भीण्डर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने रविवार को वरणी से तेलनखेड़ी रोड पर हरि गाडरी के कुएं के समीप बांस के झुरमुट के बीच काले कट्टे मिले। जिनकी जांच की तो उसमें अफीम डोडा चुरा भर रखा था। पुलिस ने कुल आठ प्लास्टिक के काले रंग

भीण्डर से लगाई गुहार - सेवानिवृत आयुर्वेद चिकित्सकों को नहीं मिल रही पेंशन....

पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर से मुलाकात करके लगाई गुहार Bhinder@VatanjayMedia सेवानिवृत आयुर्वेद चिकित्सकों के पेंशन प्रकरणों को लेकर शुक्रवार को राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने वल्लभनगर पूर्व विधायक व भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर से मुलाकात करके समस्या हल करवाने की गुहार लगाई। उल्लेखनीय हैं कि 1990 से 1993 के मध्य नियुक्त हुए आयुर्वेद चिकित्सकों के पेंशन प्रकरणों में परेशानी आ रही हैं और इसको लेकर सरकार