Site icon Vatanjay Media

बजट – तालाबों के लिए 4 करोड़, रोड के लिए 16 करोड़ की घोषणा

मेनार वेटलैंड के लिए एकीकृत प्रबंधन प्लान की घोषणा

Bhinder@VatanjayMedia

प्रदेश सरकार का तीसरा बजट उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पेश किया। जिसमें वल्लभनगर विधानसभा को भी सौगातें मिली। जिसमें भीण्डर के दोनों तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ की घोषणा हुई तो स्टेट हाइवे कीर की चौकी से सलूंबर के मरम्मत के लिए 8 करोड़, नेशनल हाइवे 48 डबोक से टांक के लिए रोड निर्माण के लिए 8 करोड़ की घोषणा हुई। वहीं विश्वभर में प्रसिद्ध हो चुके रामसर साइट मेनार वेटलैंड के एकीकृत प्रबंधन प्लान की घोषणा भी हुई।

भीण्डर के तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

बजट में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नागरिक सुविधाओं के तहत भीण्डर के दवेला तालाब व गंभीर सागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ की घोषणा की गई। जिसमें तालाब के चारों तरफ रिंग रोड, घाट निर्माण, वॉकिंग ट्रैक, रेलिंग, लाइटिंग, हरियाली, बैठने की व्यवस्था, तालाब क्षेत्र में सफाई आदि कार्य होंगे।

स्टेट हाइवे के लिए 8 करोड़ की घोषणा

बजट में स्टेट हाइवे 53 कीर की चौकी से सलूंबर के मरम्मत के लिए 8 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये। जिसमें सड़क का मरम्मत, अधूरा निर्माण को पूरा जैसे कार्य किये जायेंगे। जिससे आवागमन में लोगों को राहत मिलेगी। वहीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजर रही सड़क की खस्ताहाल सड़क से राहत मिलेगी।

डबोक से टांक रोड के लिए 8 करोड़

बजट में नेशनल हाइवे 48 डबोक से टांक गांव के लिए 9 किमी की सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ की घोषणा की गई। इससे इस गांव में आवाजाही की सुविधा में आसानी होगी। वहीं ग्रामीणों को नेशनल हाइवे तक आने में कम समय लगेगा।

मेनार वेटलैंड का एकीकृत प्रबंधन प्लान

बजट में रामसर साइट मेनार वेटलैंड के लिए एकीकृत प्रबंधन प्लान तैयार किया जायेगा। जिससे तालाब का प्राकृतिक स्वरूप बना रहे, पक्षियों व जैव विविधता की सुरक्षा, पानी की आवक और उपलब्धता, ग्रामीणों से जुड़ाव, इको टूरिज्म विकसित करना आदि कार्य होंगे।

ADVT

Exit mobile version