भाजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक, कांग्रेस में शामिल हुए अध्यक्ष के प्रबल दावेदार आमेटा

भाजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक, कांग्रेस में शामिल हुए अध्यक्ष के प्रबल दावेदार आमेटा

भीण्डर नगर पालिका चुनाव, भाजपा प्रभारी को दावेदारों ने सौंपे 60 आवेदन

Bhinder@Vatanjaymedia

भीण्डर नगर पालिका चुनाव में प्रतिदिन नई सुगबुगाहट देखने को मिल रही हैं, जहां आज भाजपा चुनाव कार्यालय पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर पहुंचे। वहीं दूसरी और कांग्रेस के एक कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे राजेश आमेटा कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा के चुनाव प्रभारी किरण नागौरी को भीण्डर के दावेदारों ने विभिन्न वार्डों से 60 आवेदन प्रस्तुत किये।

भीण्डर का चुनाव कार्यालय पहुंचना बना चर्चा का विषय

वल्लभनगर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर सोमवार शाम को हॉस्पिटल रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर चुनाव प्रभारी किरण नागौरी दावेदारों के आवेदन ले रहे थे। पूर्व विधायक भीण्डर ने प्रभारी सहित सभी से मुलाकात करके वहां पर चुनाव की चर्चा के लिए बैठे।

इस दौरान भीण्डर नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के दावेदारों ने अपने-अपने आवेदन प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत किये। कार्यालय पर प्रभारी किरण नागौरी, संयोजक सुरेश कंठालिया, सह संयोजक मगनीराम रेगर, मण्डल अध्यक्ष तिलक व्यास, मण्डल प्रतिनिधि हीरालाल पण्डिया, पूर्व प्रधान हरिसिंह सोनिगरा आदि उपस्थित रहेे।

अध्यक्ष के प्रबल दावेदार कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस के दरोली स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भीण्डर के राजेश आमेटा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जानकारों का मानना हैं कि राजेश आमेटा कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और वो आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है।

हालांकि कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता भी अध्यक्ष की सीट का सपना संजोय पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे है। आमेटा को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाते समय वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, उदयपुर जिला प्रभारी हरीश चौधरी, जिला सह प्रभारी डिम्पल राठौड़, विधानसभा प्रभारी आशीष हल्दानिया उपस्थित रहे।

पालिका में एनओसी लेने की हौड़

भीण्डर नगर पालिका चुनाव में अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर चुके उम्मीदवार नामांकन की तैयारियों में जुट चुके है। इसके लिए कई उम्मीदवार नगर पालिका से एनओसी लेने के लिए सोमवार सुबह ही आवेदन लेकर पहुंच गये। हालांकि एनओसी लेने की प्रक्रिया इस बार पालिका प्रशासन ने थोड़ी जटिल कर दी, जिसमें प्रार्थना पत्र के साथ स्टाम्प पर शपथ पत्र मांगा जा रहा हैं तो वहीं एनओसी जारी करने के लिए 500 रूपये शुल्क भी जमा किया जा रहा है।

ADVT

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.