वाताञ्जय ब्रेकिंग

जोशी के नामांकन रैली में वल्लभनगर से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता

By vatanjaymedia

April 01, 2024

चित्तौड़गढ़ संसदीय सीट पर नामांकन पेश करेंगे सीपी जोशी

Bhinder@VatanjayMedia

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी 2 अप्रैल मंगलवार को अपना नामांकन पेश करेंगेे। इस दौरान रैली का आयोजन किया जाएगा। ईनाणी सिटी सेंटर में सुबह 10 बजे से सभा होगी। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित मंत्री व भाजपा पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

सभा के समाप्त होने के बाद एक रैली अप्सरा टॉकीज, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्री पहुंचेगी। यहां शुभ मुहूर्त पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली के लिए वल्लभनगर विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आने के लिए वाहन की व्यवस्था कर रखी है।

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, भाजपा नेता हिम्मतसिंह झाला सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपील करके सभी को ले जाने के लिए व्यवस्था भी कर रहे है।

ADVT