Site icon Vatanjay Media

भीण्डर क्लब की सराहनीय पहल – डिवाइडर पर रेडियम पोल लगाकर हादसें रोकने के लिए उठाया कदम

Bhinder@VatanjaayMedia

भीण्डर की प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर पर रेडियम पोल नहीं होने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। रात्रि के समय पर्याप्त संकेतक न होने से वाहन चालकों को डिवाइडर का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन डिवाइडर पर चढ़ जाते है। इसको लेकर भीण्डर क्ल बनेे रामपोल बस स्टेण्ड स्थित डिवाइडर पर रेडियम पोल लगाया ताकि वाहनों को हादसा होने से बचाया जा सकें।

उल्लेखनीय हैं कि दो दिन पूर्व रामपोल बस स्टैंड में रात के समय अचानक रोशनी आने से एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे कार के दोनों टायर फट गए। इससे पहले भी एक एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर लाइट पोल को क्षतिग्रस्त कर चुकी है। नगर के अधिकांश डिवाइडरों पर रेडियम पोल नहीं होने के कारण इस प्रकार की दुर्घटनाएं लगातार होती रही है।

इस गंभीर समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर भीण्डर क्लब ने स्वयं पहल करते हुए रामपोल बस स्टैंड स्थित डिवाइडर पर रेडियम पोल लगवाए।

रेडियम पोल लगाए जाने से अब रात के समय दूर से ही वाहन चालकों को डिवाइडर का स्पष्ट संकेत मिल सकेगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों ने भी इस पहल की सराहना की है।

इस सराहनीय कार्य की शुरुआत के अवसर पर भीण्डर क्लब संरक्षक चमन सोनी, पंकज वया, कैलाश जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह, प्रेमसिंह चौहान, ओमप्रकाश भोई, मुकेश पंडिया, लोकेश चौबीसा सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

ADVT

Exit mobile version