Site icon Vatanjay Media

लहरिया उत्सव में महिलाओं ने किया रैंप वॉक

भीण्डर में त्रिशला बहू मण्डल द्वारा लहरिया उत्सव का आयोजन

Bhinder@Vatanjaymedia

दिगम्बर जैन समाज के त्रिशला बहू मण्डल एवं दिगम्बर जैन महिला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को शुभ लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभुषा में भाग लिया। मण्डल पदाधिकारी ने बताया कि दोपहर 2 बजे से साठड़िया बाजार स्थित राजा श्रेयांश भोजनशाला परिसर में उत्सव का आयोजन बेबी लूणदिया की अध्यक्षता में किया गया। दिगम्बर जैन समाज की महिलाओं ने लहरिया उत्सव में रैंप वॉक, सावन सूंदरी प्रतियोगिता, सामूहिक खेल प्रतियोगिता, भक्ति नृत्य और भजन प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

विभिन्न प्रतियोगिता की विजेताओं को किया पुरस्कृत

लहरिया उत्सव में रैम्प वॉक के साथ सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रथम स्थान पर अंकिता गांगावत, द्वितीय पूजा ठाकुर्डिंया, तृतीय नीलम पचोरी व पूजा आवोत रही। सामूहिक खेल प्रतियोगिता में भावना लिखमावत प्रथम रही। लहरिया उत्सव आयोजन में चंदना पचोरी, नीलम पचोरी, पूजा ठाकुर्डिंया, ममता आवोत, अंकिता गांगावत, बीना कंठालिया सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

ADVT

Exit mobile version