घटिया सड़कें बनाने वाले ठेकेदारों पर दर्ज करवाओ एफआईआर – उदयपुर कलेक्टर
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने किया भीण्डर क्षेत्र का दौरा, विभिन्न जगहों का किया निरीक्षण Bhinder@Vatanjaymedia उदयपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को भीण्डर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, बालिका जनजाति छात्रावास, जलदाय विभाग के फिल्टर प्लांट सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित कार्यों और जनसमस्याओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

