bhinder news

सीएमएचओ साहब! ये कैसी व्यवस्था - भीण्डर के डॉक्टर 15-15 दिन कानोड़ में देंगे सेवा.....

दोनों स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए जारी किये आदेश, भीण्डर की जनता में आदेश का विरोध Bhinder@VatanjayMedia उदयपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भीण्डर जिला चिकित्सालय के दो स्त्री रोग विशेषज्ञों को 15-15 दिन के लिए कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सेवा देने का आदेश जारी कर दिया। जबकि पहले से ही भीण्डर में स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी हैं और प्रतिदिन 400 महिलाओं का आउटडोर व प्रतिमाह 100 ऑपरेशन का

लाखों की बिजली चुराने पर भीण्डर के क्रेशर व्यापारी को 2 साल की जेल

भीण्डर के निकट मोगजी का खेड़ा में स्थित हैं सिद्धार्थ क्रशिंग प्लांट Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के निकट मोगजी का खेड़ा स्थित सिद्धार्थ क्रशिंग प्लांट के संचालक भीण्डर निवासी बसंतीलाल जैन को बिजली चोरी के आरोप में न्यायालय ने 2 साल की सजा सुनाई। विशिष्ट न्यायाधीश विद्युत मामलात न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश संख्या एक ने बिजली चोरी साबित होने पर उपभोक्ता को 2 साल का साधारण जेल और 7 लाख रुपए जुर्माने

एक दिन की छूट्टी पर गये मेडम तो स्कूल के लग गये ताले

भीण्डर क्षेत्र के पीपलवास गांव का मामला, एक अध्यापिका के भरोसे स्कूल Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर क्षेत्र की आकोला ग्राम पंचायत के पीपलवास गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में बुधवार को एकमात्र कार्यरत्त अध्यापिका अवकाश पर जाने से ताला लग गया, बच्चों को स्कूल की फाटक से बिना पढ़े ही घर लौटना पड़ा। इसको लेकर अध्यापिका ने बताया कि वे अपने घर पर मेडिकल इमरजेंसी आने की वजह से एक

एकल पट्टे वाली कॉलोनियों व सार्वजनिक उपयोग वाली जमीनों की करो जांच - विधायक

भीण्डर नगर पालिका सभागार में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी की जनसुनवाई Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर नगर पालिका सभागार में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने सोमवार को जनसुनवाई करके आमजनों की विभिन्न समस्याओं को सूना और उचित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान भीण्डर नगर पालिका क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या एकल पट्टे वाली कॉलोनियों के निवासियों की समस्या सुनकर नगर पालिका ईओ को निर्देश दिये कि भीण्डर नगर पालिका

स्वतंत्रता दिवस पर घूड़सवारी का विशेष प्रदर्शन, पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा वाहन रैली

Bhinder@Vatanjaymedia स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भीण्डर के भैरव स्कूल में आयोजित होने वाले उपखण्ड स्तरीय समारोह में घूड़सवारों के विभिन्न करतब देखनें को मिलेंगे। नवानिया स्थित 2 आर एण्ड वी रेजिमेंट एनसीसी यूनिट व द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स घूड़सवारी की पूर्वाभ्यास किया।घुड़सवारी शो में तिरंगे के साथ सरपट दौड़ना, खड़े होकर सलामी देना, शो जंपिंग और टेंट पेगिंग शामिल होंगे। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद परेड

भीण्डर का स्वतंत्रता दिवस होगा खास, पहली बार घूड़सवारी का होगा प्रदर्शन

भीण्डर उपखण्ड अधिकारी रमेश बहेड़िया की पहल पर एनसीसी यूनिट के कैडेट करेंगे प्रदर्शन Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के भैरव स्कूल में आयोजित होने वाले उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस इस बार खास होने वाला है। समारोह में पहली बार भीण्डर क्षेत्र की आमजन को घूड़सवारों के विभिन्न करतब देखनें को मिलेंगे। उपखण्ड अधिकारी रमेश बहेड़िया की पहल पर नवानिया स्थित 2 आर एण्ड वी रेजिमेंट एनसीसी यूनिट द्वारा घूड़सवारों द्वारा शानदार प्रदर्शन

हर घर तिरंगा अभियान - बच्चों ने मानव श्रृंखला से उकेरा देश का मानचित्र

सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर जगाई देशभक्ति की अलख Bhinder@VatanjayMedia हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भीण्डर नगर में सोमवार को देशभक्ति से सराबोर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से हुई, जहां सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर मानव श्रृंखला बनाते हुए भारत का संपूर्ण मानचित्र उकेरा। बच्चों द्वारा बनाया गया यह जीवंत नक्शा

भीण्डर के नीलकंठ महादेव मन्दिर में रामरसोड़ा शुरू, 15 वर्ष से लगातार कर रहें हैं सेवा

भीण्डर के सूरजपोल स्थित नीलकंठ महादेव मन्दिर में स्थापित किया रामरसोड़ा Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के सूरजपोल स्थित नीलकंठ महादेव मन्दिर में रेगर समाज रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को रामरसोड़े का उद्घाटन किया गया। मीडिया प्रभारी विजयराज जनुतरिया ने बताया कि अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मगनीराम बागोरिया ने की। मुख्य अतिथि मनोज कुमार डडवाडिया कुराबड थे। विशिष्ट अतिथि पुष्कर लाल हिनुणिया कुण, शिवलाल वागोरिया, नैनीराम मौर्य एवं उदयलाल वागोरिया थे।

भीण्डेश्वर महादेव बने महाकाल, भस्म आरती में डूबा भीण्डर

सावन के अंतिम सोमवार को ऐतिहासिक आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़ Bhinder@VatanjayMedia श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भीण्डर का प्राचीन और प्रतिष्ठित भीण्डेश्वर महादेव मंदिर महाकालेश्वर धाम की अनुभूति का केंद्र बन गया। मंदिर में महाकाल की तर्ज पर हुई भस्म आरती के दिव्य दर्शन हेतु क्षेत्रभर से श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्ति, आस्था और शिव प्रेम से सराबोर इस आयोजन ने पूरे नगर को शिवमय बना दिया। यह

विधायक साहब, पटवारी काम करने के मांगता हैं रूपये

भीण्डर पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं Bhinder@VatanjayMedia वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने सोमवार को भीण्डर पंचायत समिति सभागार में समस्त पंचायतों के ग्रामीणों की जनसुनवाई की। इस दौरान कुंथवास से पहुंचे एक 75 वर्षीय बुर्जुग ने कहा कि पटवारी काम करने के पैसे मांगता है। इस पर विधायक ने उपखण्ड अधिकारी को जांच करके पटवारी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं को