Site icon Vatanjay Media

भीण्डर राजमहल और नृसिंह वाटिका पर भाजपा तो बंगले पर कांग्रेस की सियासी हलचल

भीण्डर नगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा में उम्मीदवारों पर मंथन शुरू

Bhinder@Vatanjaymedia

भीण्डर नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। भीण्डर राजमहल में जहां पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी उम्मीदवारों पर मंथन करके उनके आवेदन तैयार करवाएं तो वहीं वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने नृसिंह वाटिका के यहां पर एक कार्यकर्ता की दूकान पर बैठ करके चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान भीण्डर नगर पालिका के चुनाव प्रभारी चंद्रगुप्त सिंह चौहान के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन प्रस्तुत करके हुए दावेदारी भी पेश की।

वहीं दूसरी और वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत के आवास बंगले पर भी चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम को बैठक हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और संगठन के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। इस दौरान वार्डवार चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए गये।

भाजपा उम्मीदवारों में पेशोपेश, कौन देगा टिकट!

भीण्डर नगर पालिका के 25 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिये है। जिसके लिए पार्टी का हॉस्पिटल रोड पर बनाने गये चुनावी कार्यालय में चुनाव प्रभावी चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सहप्रभारी किरण नागौरी, संयोजक सुरेश कंठालिया, सह संयोजक मंगनीराम रेगर के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार टिकट को लेकर पेशोपेश में हैं कि विधायक उदयलाल डांगी या पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर में से किसके इशारे पर टिकट फाइनल होगा। हालांकि दोनों नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। जहां पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर राजमहल में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करके प्रत्येक वार्ड के लिए मजबुत उम्मीदवार पर चर्चा करके उनके आवेदन तैयार करवा रहे थे। वहीं विधायक उदयलाल डांगी ने नृसिंह वाटिका के बाहर कार्यकर्ताओं से चर्चा करके प्रभारी के समक्ष उम्मीदवारी का आवेदन देने की बात कहीं।

बंगले पर बैठकों का दौर, पार्षद से ज्यादा अध्यक्ष उम्मीदवार पर चर्चा!

शक्तावत निवास बंगले पर कांग्रेस की बैठक में पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, चुनाव प्रभारी नरेंद्र जैन, कामिनी गुर्जर और मोड़ीराम सेम्बारा सहित नगरपालिका क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में 25 वार्डों से पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता को उम्मीदवारी का मौका देने की बात हुई। हालांकि बैठक के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पार्षद उम्मीदवार से ज्यादा अध्यक्ष की कुर्सी के उम्मीदवार पर ज्यादा चर्चा देखने को मिली। कई अपने-अपने हिसाब से अध्यक्ष के दावेदारों के नाम तय करने में लगे रहे। बैठक में नगर अध्यक्ष सुंदर लाल लिखमावत, पार्षद अब्दुल कादिर, लता चौबीसा, गोपाल चौबीसा, सलीम मोहम्मद, नरेंद्र दास वैष्णव, अनिल नागौरी और राजू सोमानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक के नाते नहीं दिला सकता टिकट, शीर्ष नेतृत्व देगा – विधायक

विधायक उदयलाल डांगी ने टिकट को लेकर स्पष्ट कहा कि जिताऊ, टिकाऊ और योग्य व्यक्ति को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक के नाते वे किसी को टिकट नहीं दिला सकते और टिकट का अंतिम फैसला चुनाव प्रभारी एवं पार्टी की शीर्ष टीम करेगी। भाजपा चुनाव प्रभारी चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे है। बैठक में चुनाव संयोजक सुरेश कंठालिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई, हेमंत साहू, अली असगर बोहरा, ओम भोई, श्याम सुंदर साहू और हितेश व्यास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी आलाकमान तय करेगा टिकट, आवेदन सभी करें – भीण्डर

पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश व उमंग हैं और इसका ही नतीजा हैं कि बड़ी संख्या में दावेदार अपनी उम्मीदवारी कर रहे है। भाजपा में प्रत्येक वार्ड का पैनल बनकर तैयार होता हैं और पार्टी आलाकमान उसमें से मजबुत, जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देती है। कार्यकर्ताओं से चर्चा के चुनाव सह संयोजक मगनीराम रेगर, भोपाल सिंह शक्तावत, गोपाल वेणावत, अशोक धर्मावत, अशोक सोनी, रवि सिकलीगर, मुबारिक हुसैन, बाबुलाल खारोल, पूर्व पार्षद जितेन्द्र साहु, प्रेमसिंह चौहान, बाबर सिंह राठौड़, कन्हैयालाल वेणावत, दशरथ सामरिया, बाकिर बोहरा, विकास सुथार, अब्बास अली बोहरा आदि उपस्थित थे।

ADVT

Exit mobile version